Priceless poetry - worth a house a car, education of her daughter..

24 Nov 2024

Priceless poetry - worth a house a car, education of her daughter..
a kid : paying for milk of kid, education,
cigrettes and hockus pockus for mom in law

हमारे प्यारे बेटे जी !
जन्मदिन बहुत - बहुत मुबारक हो !

25 अप्रैल 2022 का दिन हमारे लिये बहुत भाग्यशाली दिन है और आपके मॉम - डैड की दुआ है - ईश्वर आपको सदैव खुशियों, सुख, स्वास्थय और समृद्धि प्रदान करें । आपकी सभी कामनायें पूर्ण हो । हमारी हरेक सांस यही दुआ है - आप दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें, आपको आपके कार्यक्षेत्र में सदैव जाना जाय और आप चारों दिशा भरपूर सफलता प्राप्त करें । आमीन !!

इस साल भी आपको आपके डैड की यह तुच्छ भेंट –

तुम्हारे वास्ते हम, ये सरमाया दुआ का लाये हैं ,
रहमतें, ने'मतें, बरकतें, मौला की साथ आये हैं |

शम्मा बनकर हमेशा, रौशन रहोगे तुम ताउम्र ,
मिट जायेंगे अँधेरे सभी, जो अगर वहाँ छाये हैं |

ख़िज़ा तल्ख़ियों की, रुख़ उधर का ना कर पायेंगी ,
गुलज़ार मुहब्बतों के, तुमने जिधर भी बसाये हैं |

रंज़ो ग़म के साये अब, ना तुझे कभी छूने पायेंगे ,
ये ताबीज़ दुआओं का, हम ऐसा बनाकर लाये हैं |

हर बरस 'सिराज' इक यही, हक़ीक़त दोहराते रहेंगे ,
तुम्हारी ख़ुशहाली के, हमेशा नग़्मे उन्होंने गाये हैं |

सरमाया - धन दौलत/संपत्ति, रहमतें - ईश्वरीय अनुकंपा, ने'मतें - ईश्वरीय कृपा, बरकतें - समृद्धि, ताउम्र - जीवन भर, ख़िज़ा - पतझड़, तल्ख़ियों - कड़वाहटों, रुख़ - ओर, गुलज़ार - उपवन, रंज़ो ग़म - शोक और दुःख, हक़ीक़त - सच्चाई, ख़ुशहाली - संपन्नता, नग़्मे - गीत

दुआओं और मौहब्बतों के साथ -

मॉम - डैड

further thoughts...

i was suppose to exit in 2022...
thats the joke!! 🤣